मुंबई: अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि वह आमिर खान के काम के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही सुपरस्टार से एक अहम सबक सीख लिया था। आयुष्मान ने साझा किया कि उन्होंने आमिर से मिले एक सबक के कारण जानबूझकर ‘शुभ मंगल सावधान’ के मूल संस्करण को नहीं देखा। यह तमिल फिल्म ‘कल्याण समयाल साधम’ का रीमेक है।
आयुष्मान बताते हैं, “मैंने यह मूल संस्करण अब तक नहीं देखा है। मुझे लगता है कि यह मेरी स्क्रिप्ट को समझने का अपना तरीका है। यदि मुझे रीमेक मिलती है तो ओरिजनल वर्जन देखने की बजाय सिर्फ स्क्रिप्ट पढ़ता हूं।”
आयुष्मान ने कहा कि यह उन्होंने आमिर खान से सीखा है।
उन्होंने कहा, “मैं एमटीवी प्रजेंटर के तौर पर ‘गजनी’ के लिए उनका इंटरव्यू ले रहा था। तब मैंने उनसे सवाल पूछा कि ‘फिल्म मूल संस्करण से कैसे अलग है?’ तो उन्होंने कहा, ‘मैंने मूल देखा ही नहीं है!’ मैं वास्तव में उनसे प्रभावित हो गया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी और यह बहुत अच्छी थी। फिर मैंने भी ऐसा किया और मुझे यह बहुत अहम सबक लगा जो मैंने उनसे सीखा।”
काम को लेकर बात करें तो आयुष्मान हाल ही में जूही चतुर्वेदी द्वारा लिखी गई शूजीत सरकार की डिजिटल रिलीज ‘गुलाबो सिताबो’ में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़