मुंबई: अभिनेत्री जरीन खान ने उनके दिमाग में चल रहे विचारों को लोगों से साझा किया। उन्होंने पूछा कि जीवित लोगों की सराहना क्यों नहीं की जाती है। उन्होंने लिखा, “इस समय मेरे दिमाग में बहुत ढेर सारे ‘क्यों’ हैं। दुनिया को अपनी कीमत बताने के लिए इंसान को क्यों मरना पड़ता है। क्यों जीवित रहने पर उनकी सराहना नहीं की जाती, जितना मरने के बाद की जाती है। क्यों लोगों को किसी के जीवन की परवाह नहीं होती है, वहीं मरने के बाद उस पर सबके विचार और राय आने शुरू हो जाते हैं। क्यों एक जीनियस/ उच्च बुद्धि वाले व्यक्ति की पहचान मानसिक रूप से बीमार/अस्थिर होने के रूप में की जा रही है।”
उन्होंने कहा, “क्यों सोशल मीडिया आपकी खुशी और आपके दु:ख की पहचान करने वाला टूल बन गया है। क्यों दुनिया इतनी क्रूर हो जाती है, क्यों किसी व्यक्ति की मौत बस एक व्यवसाय या टीआरपी बन के रह गई है। क्यों, क्यों, क्यों, आखिर क्यों।”
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के कुछ दिनों बाद जरीन की यह पोस्ट आई है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।