मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों संग कुछ ब्यूटी टिप्स साझा करती नजर आईं। रवीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह यह बताती नजर आईं कि किस तरह से तेजपत्ते की मदद से आप चमचमाती मुस्कान पा सकते हैं।
अपने पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “भला उसके दांत मेरे दांतों से सफेद कैसे? सफेदी की चमकान आपके घर के किचन से! कुदरती चीजों का इस्तेमाल करें और घर बैठे इन प्राकृतिक नुस्खों के साथ चमचमाते दांत पाए! हैशटैगब्यूटीटॉकिजविदआरएवीजेड।”
हाल ही में अभिनेत्री ने यह भी बताया था कि बॉलीवुड में खेमेबाजी मौजूद है। उन्होंने कहा कि उनका भी मजाक उड़ाया गया, कई हीरो व उनकी प्रेमिकाओं द्वारा वह फिल्मों से निकाली जा चुकी हैं।
अभिनय की बात करें, तो वह फिल्म ‘केजीएफ : चैप्टर 2’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। यह साल 2018 में आई ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर वन’ का फॉलोअप है। इस सीक्वेल में संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।