मुंबई: पूर्व ब्यूटी क्वीन और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला फिल्म ‘ऐसलाडोस’ से अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर रही हैं। वहीं उनका कहना है कि उनके लिए फिल्म में न सिर्फ भारत, बल्कि पूरे एशिया का प्रतिनिधित्व करना एक बड़ा सम्मान है।
उर्वशी ने कहा, “मैं वास्तव में आभारी और धन्य महसूस कर रही हूं कि मैं न सिर्फ भारत का, बल्कि पूरे एशिया का प्रतिनिधित्व करने वाली हूं और एशिया का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र कलाकार होना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।”
‘ऐसलाडोस’ स्पेनिश-अंग्रेजी भाषा में बनी लघु डॉक्यूमेंट्री है, जिसका विषय स्वास्थ्य संकट है। इसका निर्देशन लुसिटो कोमुनिका और जुआनपा जुरिता ने किया है। इस डॉक्यूमेंट्री 30 देशों में स्पेनिश और अंग्रेजी भाषा में यूट्यूब पर रिलीज किया गया है।
अभिनेत्री ने आगे कहा, “इस डॉक्यूमेंट्री में दुनियाभर में स्वास्थ्य संकट के मामलों को दिखाया जाएगा। इसमें करीब 30 देशों की यात्रा दिखाई गई है। यह डॉक्यूमेंट्री चार हिस्सों में सीरीज के तौर पर उपलब्ध है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न