मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा अपने डॉगी ब्रुनो के साथ लगभग सौ दिनों के बाद समंदर के किनारे पहुंची और उन्होंने इसका जमकर लुफ्त उठाया। प्रीति ने ब्रुनो के साथ इसकी एक तस्वीर भी साझा कीं, जिसमें वह शॉर्ट्स, लैवेंडर टॉप और स्नीकर्स में नजर आ रही हैं। कोरोनावायरस के लिए एहतियात बरतते हुए प्रीति हाथ में दस्ताने भी पहनी हुई हैं।
तस्वीरों के साथ कैप्शन में वह लिखती हैं, “हमारी पहली ट्रिप – आखिरकार 104 दिनों के बाद हम बीच पर गए और हमें काफी अच्छा लगा। हम दोनों स्वर्ग में थे। हैशटैगसन हैशटैगसैंड हैशटैगवॉटर हैशटैगडची हैशटैगब्रुनो हैशटैगडॉगसोफिन्सटा हैशटैगटिंग।”
अभिनय की बात करें, तो प्रीति साल 2018 में आई फिल्म ‘भैय्याजी सुपरहिट’ के साथ आखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आई थीं। इस फिल्म के साथ वह सात साल बाद फिल्मों में अपनी वापसी की थीं। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल जैसे कलाकार भी थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।