मुंबई| सुमित माहेश्वरी नाम के एक होटेलियर ने आरोप लगाया कि बिग बॉस 14 से इविक्टेड प्रतिभागी पवित्रा पुनिया ने उनकी शादी को छुपाया और चार बार उन्हें धोखा दिया। शो में पवित्रा यह बताती हैं कि वह इंगेज्ड हैं, लेकिन वह किसके साथ इंगेज्ड हैं, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया था। पवित्रा ने इससे पहले पारस छाबड़ा और प्रतीक सेहजपाल के साथ अपने संबंधों को लेकर बात की थी। सुमित ने बताया कि पवित्रा ने उनसे उनकी शादी को एक राज की तरह छुपाने के लिए कहा था।
इससे पहले, पारस ने बताया था कि पवित्रा ने उसके पति को लेकर उसे धोखा दिया था। सुमित ने अब दावा किया है कि उसका पति वह ही था, जिसे लेकर धोखा देने की बात कही जा रही है।
सुमित ने यूट्यूब चैनल फीफाफूज से कहा, “हम अभी भी पति पत्नी हैं। हमने पहले इंगेजमेंट की और फिर शादी की। लेकिन उसने इसका खुलासा नहीं किया। पवित्रा ने शादी के दौरान चार बार अफेयर किया। ”
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़