मुंबई| बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म का एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया, अभिनेता ने खुलासा किया कि ये वो फिल्म है, जो आज तक नहीं बन पाई है। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी उस फिल्म से जुड़ी एक फोटो शेयर की, जो कुछ कारणों से कभी बन ही नहीं सकी।
अमिताभ बच्चन ने कैप्शन लिखा, “एक फिल्म जो कभी बनी ही नहीं, स्टाइल्ड, फोटोशूट, टाइटल्ड लेकिन कभी बनी नहीं।”
शेयर तस्वीर में अभिनेता अपने जवानी के दिनों में फंकी ग्रे जैकेट और ब्लैक पैंट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने साइड में गन भी रखी हुई है।
हालांकि महानायक ने फिल्म से जुड़े अधिक विवरण का खुलासा नहीं किया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’