मुंबई| बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से फैंस को अपने मूड के बारे में बताया। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह बिस्तर पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में वह काले रंग की रिप्ड जींस के साथ ग्रे और काले धारीदार ब्लाउज पहने हुई हैं।
उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, “हाय, हैशटैग मूड।”
सनी ने इससे पहले बताया था कि वह लंबे इंतजार के बाद सेट पर आकर काफी खुश हैं।
लॉकडाउन के दौरान सनी लियोनी ने अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताया। अभिनेत्री लंबे इंतजार के बाद सेट पर वापस आकर काफी खुश हैं। सनी हाल ही में लॉस एंजेलिस से अपने पति और बच्चों के साथ वापस मुंबई आ गई हैं। फिलहाल वह हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘कोका कोला’ की शूटिंग कर रही हैं।
अभिनेत्री एक वेब सीरीज के लिए भी तैयार हैं और एक होस्ट के रूप में स्प्लिट्सविला के 13 वें सीजन के लिए शूटिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
सनी ने कहा, “मैं सबसे लंबे समय से सेट पर आने का इंतजार कर रही थी। मेरे पास एक पैक शेड्यूल है, लेकिन मैं शिकायत नहीं कर रही हूं। मैं कैमरे का सामना करने के लिए बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि यही वह जगह है, जहां मैं वास्तव में हूं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़