लॉस एंजेलिस| रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन ने बिकनी में नई फोटो पोस्ट करते हुए कहा है कि असल में वह शर्मीली हैं। किम ने गोल्डन बेज कलर की बिकनी में एक शानदार फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। उन्होंने एक फोटोग्राफर को फोटो क्लिक करने से रोकने के लिए अपना चेहरा भी थोड़ा ढंक लिया है। इस फोटो में उनके लंबे काले खूबसूरत बाल खुले हुए हैं। यह फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “असलियत में मैं शर्मीली इंसान हूं।”
इस पोस्ट को अब तक 3 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कुछ समय पहले किम ने बिकनी में अपनी ढेर सारी फोटो पोस्ट की थीं। ऐसा लगता है कि उनकी ये फोटो उन छुट्टियों की हैं, जब वे अपनी बहनें कोएले, कर्टनी और काइली के साथ तुर्क और कैकोस आइसलैंड गईं थीं। वहां उन्होंने काइली की बेटी स्टॉर्मी का पहला जन्मदिन भी मनाया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़