जयपुर| अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज अपनी अगली फिल्म ‘बच्चन पांडे’ के लिए राजस्थान के जैसलमेर में शूटिंग कर रही हैं। इस दौरान वह स्थानीय व्यंजनों का भी खूब लुफ्त उठा रही हैं। वह देसी भारतीय व्यंजनों की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और देश के जिस भी कोने में जाती हैं, वहां का लोकल फूड खाने का एक भी मौका अपने हाथ से जाने नहीं देती हैं। यही वजह है कि भारत में आउटडोर शेड्यूल के दौरान उनका लंच सीन देखने लायक होता है। फिल्म के सेट से एक सूत्र ने बताया, “जैकलीन बहुत बड़ी फूडी हैं, यानी वह दिल से बिल्कुल देसी हैं। वह स्थानीय भारतीय भोजन इस कदर पसंद करती हैं कि भारत मे जहां भी जाती हैं, वहीं वह स्थानीय व्यंजनों का स्वाद जरूर चखती हैं। वह खुद रिसर्च कर पारंपरिक स्थानीय व्यंजनों का पता लगती हैं और फिर से उनका आनंद लेती हैं।”
जैकलीन खुद भी एक रेस्तरां की मालिक हैं। ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ के प्रमोशन के दौरान जैकलीन ने गोल्डन टेम्पल का दौरा किया था। ऐसे में जब अमृतसर में थीं, तब उन्होंने स्थानीय स्ट्रीट फूड और वहां की पारंपरिक आइटम्स का भरपूर आनंद लिया था।
अभिनय की बात करें, तो जैकलीन जल्द ‘किक 2’, ‘भूत पुलिस’, ‘सर्कस’ और ‘बच्चन पांडे’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़