मुंबई| महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 से संक्रमण के 67,123 नए मामले आए और फिर 419 लोगों की मौत हो गई, जिसके साथ मरने वालों की कुल संख्या 59,970 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 37,70,707 हो गई है। देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में शनिवार को 8,811 नए मामले आए। एक दिन पहले 8,803 नए मामले आए थे। शहर में अब तक 571,018 लोग संक्रमित हो चुके हैं। और 51 मौतें हुई हैं। शहर में कोरोना के कारण अब तक 12,301 लोग दुनिया छोड़ चुके हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा