नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को सायं पांच बजे राष्ट्र के नाम संबोधन करेंगे। देश में कोरोना के मामले तेजी से कम हो रहे हैं, जिससे राज्यों ने आंशिक कर्फ्यू में छूट देना शुरू किया है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी जनता से अनलॉक के दौरान भी सावधानियां बरतने की अपील कर सकते हैं। इस दौरान तीसरी लहर की आशंका से भी वह जनता को सावधान कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी लहर के दौरान इससे पूर्व 20 अप्रैल को राष्ट्र को संबोधित किया था। उस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों से लॉकडाउन को आखिरी विकल्प के रूप में इस्तेमाल करने की अपील की थी। हालांकि, लगातार बढ़ रहे मामलों और ऑक्सीजन संकट, आईसीयू बेडों की कमी आदि के कारण राज्यों को आंशिक लॉकडाउन का सहारा लेना पड़ा। मई के आखिरी दिनों से देश में कोरोना के मामले नियंत्रित होते दिखे हैं। अब अस्पतालों में आईसीयू बेडों को लेकर पहले की तरह मारामारी नहीं है।
पहले जहां देश में तीन से चार लाख रोज केस आते थे, अब घटकर करीब एक लाख केस डेली आ रहे हैं। सोमवार को कोरोना के कुल 1,00,636 नए मामले दर्ज हुए। इस वक्त देश में 2,89,09,975 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और फिनलैंड भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, जलवायु परिवर्तन में संबंध मजबूत करेंगे: पीएम मोदी
अल्पसंख्यक योजनाओं को लगातार अपडेट कर रही सरकार, राज्यों से प्रस्ताव जल्द भेजने की अपील: किरेन रिजिजू
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी