मुंबई| डांसर और अभिनेत्री लॉरेन गॉटलिब अपने सोशल मीडिया कंटेंट से अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करती रहती हैं। लॉरेन के अनुसार डिजिटल कॉन्टेंट खोजपूर्ण, मजेदार और चुनौतीपूर्ण है।
उन्होंने आईएएनएस को बताया, ” डिजिटल निर्माण बेहद मजेदार, खोजपूर्ण और चुनौतीपूर्ण है क्योंकि उसमें करने को बहुत कुछ होता है । जैसे कास्टिंग, निर्माण, कोरियोग्राफी, सेट और कॉस्ट्यूम डिजाइन, संपादन। ये सूची और काफी लंबी हो सकती है।”
अभिनेत्री ने कहा, “ये सभी फिल्म निर्माण प्रक्रिया के हिस्से हैं जो मुझे पसंद हैं। डिजिटल कॉन्टेंट बनाकर, मैं एक बेहतर निर्देशक, निमार्ता और कोरियोग्राफर बन रही हूं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।