काबुल| काबुल हवाईअड्डे के बाहर गुरुवार को हुए विस्फोट में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। काबुल एयरपोर्ट तालिबान के कब्जे के बाद देश छोड़ने की कोशिश कर रहे हताश अफगानों की भीड़ से भरा हुआ है। पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने एक ट्वीट में कहा, “हम काबुल हवाई अड्डे के बाहर विस्फोट की पुष्टि कर सकते हैं। इस समय मरने वालों की संख्या साफ नहीं है। हम ज्यादा जानकारी जुटाएंगे।”
बताया जा रहा है कि विस्फोट हवाईअड्डे के एक गेट के बाहर हुआ, जहां निकासी की निगरानी के लिए ब्रिटिश सैनिक तैनात हैं। एक आत्मघाती हमलावर का शक था।
बीबीसी ने ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से कहा कि किसी भी ब्रिटिश लोगों के मौत की कोई रिपोर्ट नहीं है।
यह घटना पश्चिमी देशों द्वारा हवाईअड्डे पर आतंकवादी हमले की चेतावनी के बीच हुई है, क्योंकि विदेशी नागरिक का अफगानिस्तान छोड़ने का सिलसिला जारी है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर