श्रीनगर| मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के हैदरपोरा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी और उनका एक सहयोगी मारा गया। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी। आतंकवादियों का सहयोगी उस घर का मालिक था, जिसमें आतंकी छिपे हुए थे।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आईजीपी कश्मीर विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, “आतंकवादी गोलीबारी में घायल हुए मकान मालिक ने दम तोड़ दिया.. तलाश अभी जारी है।”
पुलिस ने कहा कि आतंकवादी इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर छिपे हुए थे। पुलिस ने ट्वीट किया, “सूत्र और डिजिटल सबूतों के अनुसार, वह एक आतंकी सहयोगी के रूप में काम कर रहा है।”
इससे पहले पुलिस ने सोमवार को कहा कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।
पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ हुई।
जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, तभी आतंकवादियों ने अपने बचाव में गोलीबारी की जिससे बाद मुठभेड़ शुरू हुई।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा