✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

The dates of municipal elections could not be announced in Delhi at the last moment.

दिल्ली में आखिरी वक्त में नगर निगम चुनाव की तारीखों का नहीं हो सका ऐलान

नई दिल्ली| दिल्ली में नगर निगम के चुनावों की तारीखों की घोषणा आज नहीं हो सकी। चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ी जानकारी दी है। राज्य आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार ने कुछ निर्देश आए हैं, इस कारण इन तारीखों का ऐलान नहीं हो सका। कुछ बदलाव भी होने हैं। जिनकी कानूनी रूप से जांच की जानी बाकी है। हालांकि दिल्ली में चुनाव 18 मई से पहले कराने होंगे और अगले 5 से 7 दिनों में दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। राज्य चुनाव आयोग की तरफ से यह भी जानकारी दी गई है कि, केंद्र सरकार की ओर से एक पत्र प्राप्त हुआ है। दिल्ली की तीनों निगमों को एक किया जा सकता है। इसलिए उपराज्यपाल के लिखित पत्र को लीगल ओपिनियन के लिए भेजा है।

दिल्ली की तीन नगर निगमों की कुल 272 वार्ड है, इस बार के नगर निगम चुनावों में 10.4 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। साल 2017 के नगरपालिका चुनावों में भाजपा ने प्रभावशाली जीत दर्ज की थी और राजधानी के तीन निगमों में 272 वाडरें में से 181 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, आप को दूसरा और कांग्रेस को तीसरा स्थान मिला था।

एमसीडी तीन नगर निगमों में विभाजित है, उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों में प्रत्येक में 104 वार्ड हैं जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 64 वार्ड हैं।

–आईएएनएस

About Author