हाल ही में कियारा आडवाणी और वरुण धवन अपनी आनेवाली फिल्म ‘जुग-जुग जियो’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे। प्रमोशनल कार्यक्रम का आयोजन कनॉट प्लेस स्थित पीवीआर प्लाजा में किया गया था जहां फिल्म का नया गाना भी लॉन्च किया गया।
राज मेहता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 24 जून को रिलीज होगी। फिल्म में अनिल कपूर, नीतू सिंह और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
मीडिया से बातचीत में वरुण धवन ने अपने अनुभवों के बारे में बताया, ‘अनिल सर और उनकी ऊर्जा का मैं बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और मुझे उनसे प्यार भी है। फिल्म के जिए नए गाने को रिलीज किया गया है, वह वाकई अद्भुत गाना है। फिल्म के प्रचार के सिलसिले में आने वाले समय में हमारी बहुत सारी मस्ती की करने योजना भी है।’
वहीं, कियारा आडवाणी ने बताया, ‘पंजाबी गाने में बहुत ऊर्जा और अच्छा वाइब है। संयोग से मुझे हमेशा पंजाबी किरदार मिलते हैं। डायरेक्टर राज मेहता के साथ यह मेरी दूसरी फिल्म है। इससे पहले भी उन्होंने अपनी फिल्म में मुझे पंजाबी चरित्र ही निभाने के लिए दिया था। मैं इस फिल्म की रिलीज के लिए बहुत उत्साहित हूं।’

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।