नई दिल्ली| संसद का मानसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है और इसके 12 अगस्त तक चलने की संभावना है। सोमवार को 11 बजे लोक सभा की कार्यवाही शुरू होगी। इससे पहले लोक सभा अध्यक्ष ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की गरिमा और शालीनता को ध्यान में रखते हुए सदन की कार्यवाही में सहयोग करने की अपील की है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों से अपील करते हुए ट्वीट कर कहा, “संसद का मानसून सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा। देश की जनता की अपेक्षा है कि उनसे जुड़े विषयों पर सदन में सार्थक चर्चा हो।”
बिरला ने सांसदों से सदन की गरिमा और शालीनता को ध्यान में रखने की अपील करते हुए आगे कहा, “माननीय सदस्य देशहित के मुद्दों पर सकारात्मकता से विचार और संवाद करें। आशा है कि सभी दल, सदन की गरिमा और शालीनता को समृद्ध करते हुए इसमें अपना योगदान देंगे।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर