मुंबई एक्ट्रेस नुसरत भरुचा एक आदर्श पति में कुछ क्वालिटीज चाहती हैं। नुसरत फिल्म ‘छत्रपति’ का प्रमोशन करने ‘द कपिल शर्मा शो’ में बेलमकोंडा साई श्रीनिवास, भाग्यश्री, करण सिंह छाबड़ा, पलक मुच्छल, निर्देशक वीवी विनायक और निमार्ता जयंतीलाल गडा के साथ नजर आएंगी।
एपिसोड में, होस्ट कपिल के हस्बैंड क्वालिटीज से जुड़ा सवाल का जवाब देते हुए नुसरत ने कहा, मुझे पति के रूप में ऐसा लड़का चाहिए, जो खूब हंसा सकता हो, उसका सेंस ऑफ ह्यूूमर अच्छा होना चाहिए, वह सिंगल हो और उसमें हीरो के गुण भी होने चाहिए।
इसके अलावा, कपिल ने मजाक में कहा कि उन्होंने अंधेरी वेस्ट में शादी की है और फिल्म सिटी में अकेला है, जिसका मतलब है कि उनमें यह सब क्वालिटीज है और वह उनके लिए पूरी तरह परफेक्ट है।
‘द कपिल शर्मा शो’ एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।