मुंबई:। ग्लोबल स्ट्रीमिंग सीरीज ‘सिटाडेल’ का हिस्सा रहींं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं। उन्होंने अपने दोस्तों और फैमिली फ्रेंड्स के साथ जमकर होली खेली। नोएडा में अपने परिवार के साथ होली का जश्न मनाते हुए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की।
एक्ट्रेस ने होली के जश्न की फोटोज के साथ वीडियो भी शेयर किए। तस्वीरों में उनके पति, गायक-गीतकार निक जोनस, उनकी बेटी मालती मैरी और प्रियंका की मांं मधु चोपड़ा को भी देखा जा सकता है। प्रियंका ने अपने पूरे परिवार के साथ नोएडा में होली के जश्न का आनंद लिया।
पहली फोटो में प्रियंका अपनी बेटी को गोद में लिए हुए हैं। वहीं निक और प्रियंका एक-दूसरे को प्यार से देख रहे हैं।
अन्य तस्वीरों और वीडियो में सेलिब्रिटी जोड़ा ढोल और नगाड़े का आनंद लेते हुए रंगों में सराबोर दिख रहा है।
इससे पहले अभिनेत्री ने मुंबई में प्राइम वीडियो इवेंट में अपनी आगामी डॉक्यूमेंट्री के बारे में बात की। प्रियंका द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री का शीर्षक ‘वीमेन ऑफ माई बिलियन’ है और यह भारत में महिलाओं को एकजुट करने वाले सभी प्रकार की हिंसा के खिलाफ संघर्ष, सपनों के अधिकार और लड़ाई के बारे में है।
यह फिल्म कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की 240 दिनों में 3,800 किलोमीटर की यात्रा को दिखाती है।
मीडिया से बात करते हुए प्रियंका ने कहा, “डॉक्यूमेंट्री महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर एक महत्वपूर्ण सवाल उठाती है जो सिर्फ भारत का मुद्दा ही नहीं बल्कि एक वैश्विक मुद्दा है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।