भैया जी मूवी का 1 टिकट खरीदें और 1 मुफ़्त पाएं, यह ऑफर सिर्फ़ इस बुधवार और गुरुवार को मान्य है
भैया जी की कमाई लगातार बढ़ रही है और यह सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित कर रही है. 5वें दिन भी फिल्म ने धूम मचाते हुए एक शानदार वीकेंड कलेक्शन की ओर कदम बढ़ा दिया है. अब निर्माताओं ने फैन्स के लिए एक सरप्राइज की घोषणा की है. फिल्म की 1 टिकट खरीदें, 1 मुफ़्त पाएं ऑफर के साथ एक और शानदार वीकेंड होने जा रहा है. फैन्स को जल्दी करना चाहिए, क्योंकि यह ऑफर सिर्फ़ बुधवार (आज) और गुरुवार (कल) के लिए ही मान्य है.
पहला दिन- 1.44 करोड़
दूसरा दिन- 2.01 करोड़
तीसरा दिन- 2.40 करोड़
चौथा दिन- 88 लाख
पांचवां दिन- 89 लाख
कुल 5 दिन का कलेक्शन 7.62 करोड़
भैया जी को प्रजेंट किया है विनोद भानुशाली, समीक्षा शैल ओसवाल और शबाना रजा बाजपेयी ने. यह फिल्म भानुशाली स्टूडियो लिमिटेड, एसएसओ प्रोडक्शंस और ऑरेगा स्टूडियोज का प्रोडक्शं है. इस रिवेंज ड्रामा का निर्माण विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, समीक्षा ओसवाल, शैल ओसवाल, शबाना रजा बाजपेयी और विक्रम खाखर ने किया है.
भैया जी फिलहाल सिनेमाघरों में धूम मचा रही है!

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।