मुंबई| जहां एक ओर दर्शक आगामी फिल्म ‘बाहुबली : द कन्क्लूजन’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं निर्देशक एस. राजमौली का कहना है कि भले ही फिल्म का दूसरा हिस्सा सामने आ जाए, लेकिन बाहुबली की दुनिया कॉमिक्स, उपन्यास, वर्चुअल रियलिटी फिल्मों इत्यादि के माध्यम से हमेशा कायम रहेगी।
करण जौहर, प्रभास, राणा दग्गुबाती जैसे सितारों के साथ ट्रेलर लांच के मौके पर निर्देशक राजमौली उपस्थित हुए। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “हम कॉमिक्स, उपन्यास, वर्चुअल रियलिटी फिल्मों जैसे विभिन्न माध्यमों के जरिए ‘बाहुबली’ की दुनिया जारी रखेंगे, जिससे दर्शक कहानी का आनंद ले सकें।”
हालांकि, फिल्म का दूसरा भाग पहले की फिल्म का सीक्वल नहीं, बल्कि कहानी के अंत का विस्तार है।
इस बात को ध्यान में रखते हुए कि सोशल मीडिया पर ट्रोल है, बड़ी संख्या में सवाल किए जा रहे हैं कि कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? इस बारे में पूछे जाने पर निर्देशक ने कहा कि इससे आगामी फिल्म को सही ढंग से पेश करने को लेकर दवाब था।
राजमौली ने कहा, “मेरा मानना है कि अपनी फिल्म पर मिलने वाले ट्रोल की संख्या सीधे दर्शकों की संख्या के अनुपात में हैं, जो फिल्मों से प्रभावित हैं। लोग बात कर रहे हैं और आगामी फिल्म की रिलीज के इंतजार में हैं, इसका अर्थ है कि वे इससे प्रभावित हैं।”
‘बाहुबली : द कन्क्लूजन’ 28 अप्रैल को रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।