मुंबई| सुपरस्टार शाहरुख खान ने यहां अपनी कार से टकराए एक मीडियाकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और इलाज का खर्च भी खुद वहन किया।
यह घटना बुधवार रात की है, जब शाहरुख अपनी ‘डियर जिंदगी’ की सह-कलाकार अभिनेत्री अलिया भट्ट के निवास पर उनके 24वें जन्मदिन के लिए पहुंचे थे।
वहां शाहरुख के इंतजार में बड़ी संख्या में फोटोग्राफर मौजूद थे। शाहरुख के वहां पहुंचते ही फोटोग्राफर ने उस क्षण को कैमरे में कैद करने की कोशिश की, जिस दौरान ‘रईस’ अभिनेता की कार से उन्हें टक्कर लग गई।
एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, शाहरुख तुरंत अपनी कार से बाहर निकले और फोटोग्राफर को साथ बिठाकर अस्पताल ले गए तथा इलाज का खर्च वहन किया।
प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “शाहरुख ने बेहद विनम्रता से फोटोग्राफरों से कहा कि डरने की जरूरत नहीं है, वह खुद घायल फोटोग्राफर का इलाज कराएंगे।”
सूत्र के अनुसार, घायल फोटोग्राफर फिल्म जगत में नया चेहरा हैं और उनमें शाहरुख को लेकर बेहद उत्साह था।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट