चेन्नई| अभिनेता एवं निर्देशक कमल हासन ने शनिवार को बताया कि उनके घर में शुक्रवार रात को आग लग गई थी जिसमें वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है।
हासन ने शनिवार तड़के ट्वीट कर कहा, “मेरे स्टाफ का शुक्रिया। घर पर लगी आग से बाल-बाल बचा। फेफड़ों तक धुआं पहुंच गया था। मैं तीसरी मंजिल से नीचे आया। अब सुरक्षित हूं, किसी को भी चोट नहीं आई है।”
उन्होंने प्यार और शुभकामानाओं के लिए अपने प्रशंसकों का आभार भी जताया।
कमल हासन के बड़े भाई चंद्र हासन का हाल ही में निधन हुआ था।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।