मुंबई| बॉलीवुड फिल्मों के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार को मंगलवार को उनके निवास पर पंजाब एसोसिएशन की ओर से लिविंग लीजेंड लाइफटाइम अवार्ड से सम्मानित किया गया।
94 वर्षीय अभिनेता के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा गया, “पंजाब एसोसिएशन के रणबीर सिंह चंडोक और आनंद आज (मंगलवार) घर आए। भगवान दयालु है। पंजाब एसोसिएशन की ओर से लिविंग लीजेंड लाइफटाइम अवार्ड से सम्मानित होकर गौरवान्वित हूं।”
इस पोस्ट के साथ उन्होंने तस्वीरें भी साझा कीं। इसमें दिलीप कुमार कमजोर दिख रहे है। तस्वीरों में उनकी पत्नी सायरा बानो के साथ ही वह अधिकारी भी थे, जिन्होंने अभिनेता को सम्मानित किया।
इस महीने की शुरुआत में चर्चा थी कि दिलीप कुमार का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसके बारे में उन्होंने कहा, “भगवान की कृपा और आपकी प्रार्थना से मैं ठीक हूं। बस पीठ दर्द से परेशानी है।”
अभिनेता बड़े पर्दे पर अंतिम बार साल 1998 में फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे। दिलीप कुमार को 1998 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।