लखनऊ| उत्तर प्रदेश सरकार ने रोडवेज बसों की बढ़ती दुर्घटनाओं के मद्देनजर गुरुवार को एक नया फरमान जारी किया है। नए आदेश के मुताबिक बस चालक ड्यूटी के दौरान मोबाइल इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। यह आदेश परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जारी किया है।
उन्होंने साथ ही यह भी कहा है कि अगर कोई ड्राइवर बस चलाने के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसा करने वाले चालकों पर 5 हजार का जुर्माना भी लगेगा।
इसके साथ ही परिवहन मंत्री की तरफ से एक व्हाट्स ऐप नंबर-9415049606 भी जारी किया गया है। इसके साथ ही यात्रियों से गुजारिश की गई है कि अगर वह किसी ड्राइवर को बस चलाने के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करते देखें तो फोटो खींचकर इस नंबर पर व्हाट्स ऐप कर दें।
विभाग तुरंत उस ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
उन्होंने इस कार्रवाई को लेकर यात्रियों में जागरूकता फैलाने के लिए फोटो भेजने वाले यात्री के लिए 1000 रुपए ईनाम की भी घोषणा की है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों बरेली में रोडवेज बस और ट्रक में हुई टक्कर में 24 लोगों की जलकर मौत हो गई थी। मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि बस ड्राइवर ने राषट्रीय राजमार्ग पर विपरीत दिशा में बस को दौड़ा दिया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि