✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता

नई दिल्ली 29 अक्टूबर : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता श्री प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की आज आम आदमी पार्टी द्वारा “करवा चौथ” के दिन सोशल मीडिया पर मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की फोटों के साथ जारी किया गया एक ग्राफिक पोस्टर दिल्ली की नारी शक्ति का खुला अपमान है, जिसके लिए दिल्ली की महिलाएं उन्हे कभी माफ नही करेंगी।

पोस्टर में शीर्षक दिया गया है – ” हर हर रेखा, घर घर ठेका”। इसमें दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री की तस्वीर को एक टोकरी में शराब की बोतलें रखकर प्रदर्शित किया गया है और साथ में एक प्रसिद्ध चैनल का logo भी लगाया गया है।

दिल्ली भाजपा के 3 प्रमुख सवाल:

1. महिलाओं का अपमान: एक महिला मुख्यमंत्री को शराब की बोतलें सिर पर उठाए हुए दिखाना, क्या यह दिल्ली की हर माँ-बहन का अपमान नहीं है? “आप” नेता अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी में कभी महिलाओं को सम्मान नहीं दिया। अब सत्ता में महिला मुख्यमंत्री आने के बाद भी उनका ऐसा कार्टून बनाकर “आप” ने “महिला शक्ति” को कलंकित किया है।

2. धोखे की राजनीति: यह “घर घर शराब पहुंचाने” की कोई नई योजना नहीं है। यह वही फेल हो चुकी शराब नीति है जिसे “आप” की अपनी सरकार के समय लाया गया था, जिसका कोई प्रचार नहीं हुआ है और अब उसी नाकाम नीति को हथियार बनाकर महिला मुख्यमंत्री का मजाक उड़ाया जा रहा है।

3. मीडिया का दुरुपयोग: किसी प्रतिष्ठित चैनल का logo लगाकर फर्जी ग्राफिक बनाना न केवल भ्रामक है बल्कि मीडिया की विश्वसनीयता के साथ भी खिलवाड़ है।

कानूनी कार्रवाई

दिल्ली भाजपा का मानना है कि यह पोस्टर _ महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है। हम इसकी शिकायत दिल्ली महिला आयोग में करेंगे। यह कृत्य महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है और इसकी जांच आवश्यक है।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की “आप” को तुरंत यह पोस्टर हटाकर दिल्ली की महिलाओं से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

केजरीवाल और “आप” को यह समझना होगा कि दिल्ली की महिलाएं कमजोर नहीं हैं। महिला विरोधी मानसिकता को दिल्ली की जनता 2027 निगम चुनाव में करारा जवाब देगी।

About Author