ऑल इंडिया माइनॉरिटी फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ ने कहा है की जब पाकिस्तान,नेपाल के साथ चीन ने भारत पर अघोषित युद्ध जैसे हालत पैदा कर दिए है।तो ऐसे में सभी राजनैतिक दल बजाय एक दूसरे और सरकार पर आरोप लागने के। सरकार का साथ दे क्योंकि यही हमारी देश की खूबी है।की जब जब देश पर बाहरी संकट आया हे।
सभी राजनैतिक दलों ने सरकार का साथ दिया है। भले ही उनके आपस में कितने ही मतभेद क्यों ना रहे हो। आसिफ ने कहा कि अभी हाल ही में 15 जून को लद्दाख में चीनी सेना के साथ हुए संघर्ष में कर्नल सहित 20 सैनिकों की मौत से पूरा देश काफी दुःखी, चिन्तित व आक्रोशित है. इसके निदान हेतु सरकार व विपक्ष दोनों को पूरी परिपक्वता व एकजुटता के साथ काम करना है जो देश-दुनिया को दिखे व प्रभावी सिद्ध हो.
ऐसे कठिन व चुनौती भरे समय में भारत सरकार की अगली कार्रवाई के सम्बंध में लोगों व विशषज्ञों की राय अलग-अलग हो सकती है, लेकिन मूल रूप से यह सरकार पर छोड़ देना बेहतर है कि वह देशहित व सीमा की रक्षा हर हाल में करे, जो कि हर सरकार का दायित्व भी है। आसिफ ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार के साथ चीन के मुद्दे पर साथ खड़ी है। सरकार को अब चीन के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाने चाहिए।
[facebook][follow id=”janmat_samachar” count=”true” ]

और भी हैं
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान
एथेनॉल-आधारित मोबिलिटी को बढ़ावा; फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए सरकार ने लागू किए ई100 ईंधन मानक