मुंबई| भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को कहा कि 200 रुपये का नोट शुक्रवार से प्रचलन में आ जाएगा।

महात्मा गांधी (नवीन) सीरीज वाले 200 रुपये के नोट पर रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे और ये शुरुआत में आरबीआई के चुनिंदा कार्यालयों और कुछ बैंकों द्वारा जारी किए जाएंगे।

इस नोट के पिछले हिस्से में सांची के स्तूप का रूपांकन होगा और यह हल्के पीले रंग का होगा।
इसका उद्देश्य कम मूल्य के नोटों के प्रचलन को बढ़ाना है।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान
एथेनॉल-आधारित मोबिलिटी को बढ़ावा; फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए सरकार ने लागू किए ई100 ईंधन मानक