नई दिल्ली | कोरोना वायरस का फैलाव में बेतहाशा तेजी को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में 27 जून से रोजाना 20,000 नमूनों की आकस्मिक सीरमीय सर्वेक्षण कराया जाएगा। यह फैसला रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ हुई बैठक में लिया गया।
बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3,000 नए मामले सामने आने और फिर 63 लोगों की मौत हो जाने के बाद यह बैठक इस हफ्ते तीसरी बार बुलाई गई।
गृह मंत्रालय से जारी एक बयान में कहा गया कि दिल्ली के लिए एक व्यापक नीति अपनाते हुए 27 जून से 10 जुलाई तक रोजाना 20 हजार लोगों की आकस्मिक सीरमीय जांच शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में पॉल कमिटी की सिफरिशों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बीते 14 जून को गठित डॉ. विनोद पॉल कमिटी ने सिफारिश की है कि कंटेनमेंट जोनों की रि-मैपिंग, संक्रमितों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और क्वारंटीन किए जाने जैसे नियमों का पाल सख्ती से कराया जाए।
–आईएएनएस

और भी हैं
चिन्मय मिशन प्रस्तुत करता है ‘अवेकनिंग’ — स्वामी चिन्मयानंद पर बनी एक संगीतमय जीवनी। इसे निर्देशक मणि शंकर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता विशेषज्ञ अंजलि जोशी ने तैयार किया है, जिसमें पूज्य स्वामी स्वरूपानंद जी की प्रेरणा और आशीर्वाद शामिल हैं।
जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, संविधान बनाने का अल्टीमेटम; जारी रहेगी भूख हड़ताल
जामिया में हंगामा: गेट बंद करने के आदेश पर छात्रों का फूटा गुस्सा, बोले- हिंसक तरीके से दबाया जा रहा आंदोलन