मुंबई: श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘एक विलेन’ ने रिलीज के छह साल पूरे कर लिए हैं। अभिनेत्री ने पर्दे पर विविध किरदारों के साथ हमारा मनोरंजन किया है और इन सभी किरदारों ने दर्शकों के दिलों में एक विशेष जगह बना ली है। लेकिन, फिल्म ‘एक विलेन’ से ‘आयशा’ का किरदार सबसे ज्यादा पसंद किया गया। इस विशेष अवसर पर हम श्रद्धा के किरदार ‘आयशा’ से काफी कुछ सीख सकते हैं। जैसे हर परिस्थिति में खुश रहना, खुल कर जीना, सपनों को पूरा करना, निडर और जिंदगी को रोमांच से भरना।
श्रद्धा द्वारा निभाए गए आयशा किरदार में और भी कई खूबियां थी। फिल्म में दिखाया गया है कि वह कैसे अपना रास्ता खुद बनाती है और उसे तय करती है। वह मानती है कि अंत में, एडवेंचर से ही खूबसूरत यादें बनती है।
वास्तव में आयशा वह है जिसने हमारे दिलों को जीता है और उपरोक्त सभी कारण इस बात के प्रमाण हैं कि श्रद्धा का यह किरदार हमारे दिलों के कितना करीब है।
–आईएएनएस

और भी हैं
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़
चिन्मय मिशन प्रस्तुत करता है ‘अवेकनिंग’ — स्वामी चिन्मयानंद पर बनी एक संगीतमय जीवनी। इसे निर्देशक मणि शंकर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता विशेषज्ञ अंजलि जोशी ने तैयार किया है, जिसमें पूज्य स्वामी स्वरूपानंद जी की प्रेरणा और आशीर्वाद शामिल हैं।
सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित’