मुंबई: अभिनेत्री श्रुति हासन खुद को ‘वॉटर बेबी’ कहती हैं। दिग्गज अभिनेता कमल हासन की बेटी श्रुति ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं, जो उनके अंडरवॉटर फोटोशूट की है।
तस्वीर के साथ अभिनेत्री कैप्शन में लिखती हैं, वॉटर बेबी हैशटैगथ्रोबैक।
श्रुति ने अपने चेहरे की भी एक तस्वीर साझा कीं, जिसमें वह अपने आंख में मौजूद दो बर्थ मार्क्स को दिखाती नजर आईं और इसी के साथ उन्होंने लोगों से इस बात की भी अपील कीं कि हर उन चीज को सेलिब्रेट करें, जिनसे वे बनते हैं।
श्रुति ने लिखा, “हां, ये मेरी आंख में मौजूद बर्थ मार्क्स हैं – नहीं, इस पर कोई अजीब प्रतिक्रिया देने लायक यह कोई चीज नहीं है, नहीं यह कोई बीमारी नहीं है, ये झइयों की तरह हल्के और गहरे होते रहते हैं – हां यह बहुत आम है – हां ये मुझमें सालों से हैं और मुझे लगता है कि ये बेहद खास है और हां आपको हर चीज सेलिब्रेट करनी चाहिए जो आपको आप बनाते हैं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।