मुंबई :अभिनेत्री श्रुति हासन ने एक अजीबोगरीब चेकलिस्ट बनाई और उन बॉक्सों पर टिक कर दिया।
श्रुति हासन ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह काले कपड़ों में नजर आ रही हैं। तस्वीर में उन्होंने लाल रंग की लिपस्टिक भी लगा रखी है, जिससे वह और भी खुबसूरत नजर आ रही हैं।
उन्होंने अपनी चेक लिस्ट के बारे में लिखा, “देर रात मेकअप (टीम मार्क), रैंडम रेड गोथ पैलेट एक्सेस (टीक मार्क), अनिद्रा (टीक मार्क), बिना बात के सोशल मीडिया पर पोस्ट (टीक मार्क), अचानक चॉकलेट खाने की इच्छा (टीक मार्क)।”
श्रुति ने 2000 में फिल्म ‘लक’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। बाद में उन्हें ‘दिल तो बच्चा है जी’, ‘रमैया वस्तावय्या’ और ‘बहन होगी तेरी’ जैसी हिंदी फिल्मों में देखा गया है।
दक्षिण में, उन्होंने ‘गब्बर सिंह’, ‘येवडू’ और ‘पुली’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। उन्हें अगली बार तेलुगू फिल्म ‘क्रैक’ और एक तमिल फिल्म ‘लाबाम’ में देखा जाएगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़
चिन्मय मिशन प्रस्तुत करता है ‘अवेकनिंग’ — स्वामी चिन्मयानंद पर बनी एक संगीतमय जीवनी। इसे निर्देशक मणि शंकर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता विशेषज्ञ अंजलि जोशी ने तैयार किया है, जिसमें पूज्य स्वामी स्वरूपानंद जी की प्रेरणा और आशीर्वाद शामिल हैं।
सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित’