जयपुर| गद्दी नशीन-दरगाह अजमेर शरीफ और चिश्ती फाउंडेशन के अध्यक्ष हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने शुक्रवार को कहा कि अजमेर शरीफ किसी भी सांसारिक स्मारकों की तुलना से परे है।
अपने ट्वीट में, उन्होंने कहा, “मीडिया बिरादरी द्वारा झूठी कहानियों को फैलान अपरिवर्तनीय पाप है।”
यहां यह उल्लेख करना आवश्यक है कि एक संगठन ने दावा किया है कि ‘अजमेर दरगाह के नीचे एक ‘शिवलिंग’ है”, जिसका खंडन दरगाह की अंजुमन समिति ने किया है।
अंजुमन के अध्यक्ष मोइन सरकार ने कहा कि गरीब नवाज की दरगाह सार्वभौमिक सद्भाव का प्रतीक है, जो धर्म और जाति की बेड़ियों से परे है। उन्होंने कहा कि यहां मुसलमानों से ज्यादा हिंदू अपनी इच्छा और आस्था के साथ ‘जियारत’ के लिए आते हैं।
अंजुमन सचिव वाहिद हुसैन अंगारा ने कहा कि इस तरह के झूठे दावे कर सौहार्द बिगाड़ने और अशांति पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर