मुंबई| महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से सीबीआई के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। यह पूछताछ मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के सिलसिले में की गई है। सिंह के आरोपों से जुड़े उनसे 36 से अधिक सवाल किए गए।
सूत्रों ने कहा कि अधिकांश सवालों का जवाब देते हुए, देशमुख ने कथित तौर पर कहा कि वह इस मामले में शामिल नहीं हैं और आरोप लगाया कि आरोप राजनीतिक उद्देश्यों के तहत लगाए गए हैं।।
वरिष्ठ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता बुधवार सुबह करीब 10 बजे कलिना के डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे थे।
इससे पहले सोमवार को, सीबीआई ने देशमुख के दो सहयोगियों – कुंदन शिंदे और संजीव पलांडे से पूछताछ की थी और उनके बयानों को रिकॉर्ड किया था।
इसके अलावा, सीबीआई ने सिंह, निलंबित पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे, सहायक पुलिस आयुक्त संजय पाटिल और शिकायतकर्ताओं में से एक जयश्री पाटिल और कुछ अन्य गवाहों से भी पूछताछ की थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी