एस.पी. चोपड़ा, नई दिल्ली। विवादित बयानों एवं कारनामों को लेकर चर्चा बटारेने वाली बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’ राखी सावंत एक बार फिर धमाका करने के लिए तैयार हैं।
जी हां, इस बार धमाका डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम इंसा को लेकर करने जा रही हैं, जो डेरे की साध्वी के यौन शोषण समेत कई मामलों में फिलहाल जेल में बंद हैं।
दरअसल, राखी सावंत पिछले दिनों राजधानी दिल्ली में अपने आनेवाली फिल्म ‘अब होगा इंसाफ’ की शूटिंग के लिए आई थीं, जो राम रहीम इंसा के जीवन पर आधारित है। खास बात यह है कि इस फिल्म में राखी के साथ एजाज खान और रजा मुराद लीड भूमिकाओं में हैं।
इस मौके पर फिल्म के लिए शूट किए गए ‘बेवफा आइटम’ के साथ फिल्म के बारे में उन्होंने बेबाकी से राय रखी। उन्होंने बताया कि वह इस फिल्म में हनीप्रीत इंसा का किरदार निभा रही हैं, जबकि रजा मुराद राम रहीम इंसा एवं रजाज खान जांच अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। खास बात यह है कि फिल्म का निर्देशन राखी सावंत के भाई राकेश सावंत कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि ‘बेवफा आइटम’ डांस के शूट के दौरान राखी और एजाज दोनों पूरी अपनी रौ में दिखे। ‘बेवफा आइटम’ के लिए भव्य सेट के साथ भरपूर जगमगाती रोशनी की व्यवस्था की गई थी।
ऐसे में दोनों कलाकारों ने ‘बेवफा आइटम’ को भव्य आइटम नंबर बनाने में कोई कसर शेष नहीं छोड़ी। ‘अब होगा इंसाफ’ की रिलीज की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।