बेंगलुरू| ‘रॉकिंग स्टार’ यश के जन्मदिन पर ‘केजीएफ 2’ टीम द्वारा जारी किए गए नए पोस्टर को प्रशंसकों ने खूब सराहा है। दर्शक केजीएफ-1 देखने के बाद दूसरे पार्ट का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण कर रही होम्बले फिल्म्स ने शनिवार को यश को जन्मदिन की बधाई देने के लिए ‘रॉकी भाई’ का एक नया पोस्टर लगाया था। पिछले साल उनके जन्मदिन पर रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने लाखों व्यूज बटोरे थे और पूरे देश में धूम मचा दी थी।
फिल्म 14 अप्रैल को दुनिया भर में रिलीज होनी है। यश आठ जनवरी को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। पोस्टर पर उनका जानलेवा लुक सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
फिल्म के निर्देशक पीशांत नील ने पोस्ट करते हुए कहा, “हैप्पी बर्थडे माय रॉकी भाई।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।