मुंबई : दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर की कार्यप्रणाली समझने के लिए इसके कुछ अधिकारियों से मुलाकात की। बच्चन ने इस माह की शुरुआत में ट्विटर में फालोवर्स की घटती संख्या के बाद इस सोशल मीडिया साइट को छोड़ने की चेतावनी दी थी। बीग बी ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “समुद्र के उस पार से ट्विटर की टीम ने आकर मुझसे मुलाकात की और बताया कि टिवट्र कैसे काम करता है। धन्यवाद।”
बीती एक फरवरी को अमिताभ ने यह कहकर ट्विटर छोड़ने की धमकी दी थी ट्विटर उसके फालोवर्स की संख्या घटा रहा है। उस समय ट्विटर में बिग बी के फालोवर्स की संख्या 3.3 करोड़ से घटकर 3.29 करोड़ हो गई थी।
वर्तमान में उनके ट्विटर फोलोवर्स की संख्या 3.31 करोड़ है।
अमिताभ आने वाले समय में ‘102 नॉट आउट’, ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों में दिखने वाले हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।