वॉशिंगटन | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेल वायदा में तेजी से जारी बिकवाली के बीच अपने प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे तेल और गैस उद्योगों को धन प्राप्त करने की योजना पर काम करें। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंगलवार सुबह ट्रंप के ट्वीट के हवाले से कहा, “हम अमेरिका के महान तेल और गैस उद्योग को कभी गिरने नहीं होने देंगे।”
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “धन उपलब्ध कराने हेतु मैंने एनर्जी और ट्रेजरी के सेक्रेटरियों (सचिवों) को एक योजना तैयार करने का निर्देश दिया है, ताकि भविष्य में इन महत्वपूर्ण कंपनियों और नौकरियों को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सके।”
व्हाइट हाउस में सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “अमेरिका तेल की रिकॉर्ड कम कीमत के आधार पर स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व (एसपीआर) के रूप में 7.5 करोड़ (75 मिलियन) बैरल तेल को जोड़ने पर विचार कर रहा है।”
अमेरिका के एनर्जी सेक्रेटरी डैन ब्रूइलेट ने मंगलवार को ब्लूमबर्ग को बताया कि अमेरिकी सरकार महामारी के दौरान तेल उद्योग की मदद करने के लिए ‘आक्रामक और उचित कदम’ उठा रही है, और वह तेल कंपनियों की मदद के लिए फेडरल रिजर्व के मेन स्ट्रीट लेंडिंग कार्यक्रम पर नजर बनाए हुए है।
–आईएएनएस

और भी हैं
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है : रणधीर जायसवाल
भारत-अमेरिका की संयुक्त फायरिंग, महाजन रेंज में गूंजी तोपों की गर्जना
भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के नए रास्ते खोलती है: डॉ. जितेंद्र सिंह