सैंटियागो: फिलीस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने बुधवार को चिली में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अमेरिकी दूतावास को तेल अवीव से हटाकर जेरूसलम स्थानांतरित करने का फैसला अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।
अब्बास ने चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा के साथ संवाददाताओं को बताया, “अमेरिका का यह कदम इजरायल-फिलीस्तीन संघर्ष को सुलझना में वाशिंगटन की मध्यस्थता की वैधता को खत्म कर देता है।”
अब्बास ने कहा कि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय कानून के आधार पर शांति वार्ता और द्विराज्य समाधान की दिशा में काम किया है।
उन्होंने कहा कि जेरूसलम 2017 से फिलीस्तीनी क्षेत्र है।
गौरतलब है कि ट्रंप ने पिछले साल दिसंबर में अमेरिकी दूतावास को तेल अवीव से हटाकर जेरूसलम ले जाने का वादा किया था। हालांकि, उनके इस कदम की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कड़ी आलोचना हुई थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान