मुंबई| टेलीविजन स्टार सिद्धार्थ निगम इस बात से खुश हैं कि उन्होंने अपना क्रिसमस इस बार सेट पर रहकर बिताया। सिद्धार्थ ने कहा, “मैं क्रिसमस पर काम कर रहा हूं। चूंकि कल क्रिसमस ईव था इसलिए मैंने ‘अलादीन – नाम तो सुना होगा’ के सेट पर सबको मिठाइयां बांटी। यह मेरे लिए एक दोहरे जश्न का माहौल है क्योंकि हमने एक नई कार और एक नया घर भी लिया है, तो वाकई में यह क्रिसमस मेरे लिए काफी खुशनुमा रहा है। मैं अपने क्रू के लिए कुछ स्पेशल करने की भी प्लानिंग कर रहा हूं। उम्मीद करता हूं कि काम का शेड्यूल कुछ इस तरह से हो कि मैं कुछ प्लान कर सकूं।”
सिद्धार्थ सोनी सब के शो ‘अलादीन – नाम तो सुना होगा’ में शीर्षक भूमिका निभा रहे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।