मुंबई:अभिनेत्री निधि अग्रवाल ने खुलासा किया है कि एक साल पहले 18 जुलाई को पुरी जगन्नाथ की तेलुगु ब्लॉकबस्टर ‘आईस्मार्ट शंकर’ रिलीज होने के बाद उनकी जिंदगी कैसे बदल गई। निधि ने साझा किया, “मैं ‘आईस्मार्ट शंकर’ का हिस्सा होने पर गर्व महसूस करती हूं। पुरी सर हमेशा से मेरे ड्रीम डायरेक्टर्स की सूची में थे, जिनके साथ मैं काम करना चाहती थी। उनकी इस फिल्म ने मेरे जीवन को काफी हद तक बदल दिया है। पहली बार मैंने एक ऐसी फिल्म की, जिसे बहुत लोगों ने देखा और सराहा। इसके अलावा पुरी सर के साथ काम करने को मैंने एक लंबी छुट्टी की तरह महसूस किया।”
फिल्म में राम पोथिनेनी को शंकर नाम के एक कॉन्ट्रैक्ट किलर के मुख्य किरदार के रूप में दिखाया गया है, जो एक राजनेता की हत्या करने के बाद भागने में सफल हो जाता है।
नाभा नतेश और सत्यदेव कंचराना भी ‘आईस्मार्ट शंकर’ के कलाकारों में शामिल थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म रिव्यू: ‘तू है मेरी किरण’ में सोनाक्षी सिन्हा का दमदार अभिनय, प्यार और जुनून की रहस्यमयी कहानी
उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू