सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में हुए एक नए शोध में सामने आया है जो लोग आनलाइन डेटिंग करते हैं वे अपने साथी के रूप में समान शिक्षा वाले को महत्व देते हैं। लेकिन उम्रदराज पुरुष जहां साथी चुनने में लापरवाह होते हैं वहीं उम्रदराज महिलाएं अपने से कम शिक्षित संभावित पार्टनर की तलाश करती हैं।
शोध में सामने आया है कि ऑनलाइन डेटिंग करने वाले लोग अपने समकक्ष शैक्षणिक योग्यता वाले लोगों के साथ ही डेट करना पसंद करते हैं लेकिन उम्र बढ़ने के साथ लोग पार्टनर की खोज करने के क्रम में बौद्धिक समानता को लेकर लापरवाह हो जाते हैं।
शोध में कहा गया है कि अपने संभावित पार्टनर की शैक्षणिक योग्यता को लेकर महिला एवं पुरुष अलग तरह से सोचते हैं और यह लोगों के जीवन के विभिन्न अवस्था के अनुसार बदलता रहता है।
ऑस्ट्रेलिया में क्वींसलैंड यूनीवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के व्यावहारिक अर्थशास्त्री स्टीफन व्हाइट ने बताया, “उम्रदराज महिलाएं अपने से कम शिक्षित संभावित पार्टनर को संपर्क करती हैं, उसी तरह युवा पुरुष भी इसी सूची में शामिल होते हैं।”
पारंपरिक रूप से लोग अपने पार्टनर में कुछ विशेषताएं और लक्षण देखते हैं हालांकि इंटरनेट ने अपने पार्टनर को चुनने और प्यार पाने के पारंपरिक तरीकों को बदल दिया है।
इस शोध के लिए 18 से 80 वर्ष की अवस्था के 41000 लोगों की ऑनलाइन डेटिंग का विश्लेषण किया गया।
(आईएएनएस)

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान