मुंबई : ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ की शूटिंग में व्यस्त आमिर खान अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर टीम के साथ ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ की सफलता का जश्न मनाएंगे। फिल्म ‘3 इडियट्स’, ‘पी.के’ और ‘दंगल’ जैसी फिल्मों की बेमिसाल सफलता के बाद आमिर की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ को भी दुनियाभर से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने सिर्फ भारतीय दर्शकों के दिलों पर ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों की भी सराहना बटोरी हैं।
फिल्म चीन में 745 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है।
आमिर 21 फरवरी को फिल्म की टीम के साथ पार्टी कर इस अपार सफलता का जश्न मनाएंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।