जकार्ता| इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत रियाउ द्वीप समूह में हुए भूस्खलन में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 अन्य लापता हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। नतुना रीजेंसी में सोमवार को प्राकृतिक आपदा आई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नतुना आपदा प्रबंधन और शमन एजेंसी के सचिव सिरीफुद्दीन मुहम्मद ने कहा कि इस आपदा के लिए भारी बारिश को जिम्मेदार ठहराया गया है।
उन्होंने सिन्हुआ को फोन पर बताया, बुधवार को छह और शव मिले हैं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 17 हो गई है।
पीड़ितों की तलाश और बचाव जारी रहेगा। सियारीफुद्दीन ने कहा कि आपदा ने 1,000 से अधिक निवासियों को अपने घरों से पलायन करने के लिए मजबूर किया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
डीयू में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के 74 पदों पर नौकरी का अवसर, 20 अगस्त तक भरें फॉर्म
राष्ट्रध्वज हमारी भावनाओं से जुड़ा,’ दिल्ली विधानसभा में तिरंगा यात्रा के बाद बोले भाजपा विधायक
पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स में भारतीय संस्कृति को सराहा, बोले- दुनिया में बढ़ रही परंपराओं की पहचान