वाशिंगटन: व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने बुधवार को कहा कि उत्तर कोरिया कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु निरस्त्रीकरणके मुद्दे पर सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।
इससे पहले मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन बहुत खुले ख्यालातों के हैं और उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका सम्मानीय तरीके से ही उत्तर कोरिया से निपटेगा।
सैंडर्स ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि उत्तर कोरिया कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण का इच्छुक है।
उन्होंने कहा, “वे सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”
सैंडर्स ने कहा कि ट्रंप उनके (किम जोंग) के साथ बैठना और इस मुद्दे पर विचार-विमर्श करना चाहते हैं।
गौरतलब है कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन शुक्रवार को किम जोंग उन से मुलाकात करेंगे।
ट्रंप का कहना है कि किम जोंग के साथ उनकी बैठक मई या जून की शुरुआत में होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान