वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के साथ उनकी योजनाबद्ध वार्ता सकारात्मक नहीं होती है तो वह वार्ता छोड़कर बाहर चले जाएंगे।
‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने यह बात अमेरिका के दौरे पर आए जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कही।
राष्ट्रपति ट्रंप ने किम के साथ बैठक के बारे में कहा कि अगर उन्हें लगेगा कि यह बैठक सफल नहीं होने वाली तो वे इसमें शामिल ही नहीं होंगे और अगर बैठक होती है और सकारात्मक दिशा में आगे नहीं बढ़ती है तो वे इसे बीच में ही छोड़ देंगे।
उन्होंने कहा, “उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण तक अधिकतम दबाव की हमारी नीति बरकरार रहेगी।”
आबे फ्लोरिडा में वार्ता के लिए ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में रुके हैं।
इससे पहले ट्रंप ने पुष्टि की थी कि सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी (सीआईए) के निदेशक माइक पोम्पियो ने ईस्टर सप्ताहांत में किम से मुलाकात के लिए उत्तर कोरिया का गुप्त दौरा किया था।
उन्होंने कहा कि पोम्पियो ने किम के साथ अच्छे संबंध बनाए थे। ट्रंप ने कहा कि पोम्पियो-किम की मुलाकात बहुत अच्छी रही।
–आईएएनएस

और भी हैं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान