मुंबई:प्रमुख ऋण दाता एचडीएफसी बैंक ने 30 जून को समाप्त वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही में वर्ष दर वर्ष आधार पर शुद्ध लाभ में शनिवार को 19.6 प्रतिशत की वृद्धि की जानकारी दी है।
एचडीएफसी बैंक ने कहा कि वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ बढ़कर 6,658.6 करोड़ रुपये हो गया। बैंक का शुद्ध राजस्व 30 जून, 2020 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 19,740.7 करोड़ रुपये हो गया, जो 30 जून, 2019 को समाप्त तिमाही में 18,264.5 करोड़ रुपये था।
बैंक ने कहा है, “30 जून, 2020 को समाप्त तिमाही में ब्याज से शुद्ध आय 17.8 प्रतिशत बढ़कर 15,665.4 करोड़ रुपये रही, जबकि 30 जून, 2019 को समाप्त तिमाही में यह 13,294.3 करोड़ रुपये थी। यह वृद्धि एडवांसेस में 20.9 प्रतिशत की वृद्धि और डिपॉजिट्स में 24.6 प्रतिशत की वृद्धि के कारण हुई है। इस तिमाही में शुद्ध ब्याज मार्जिन 4.3 प्रतिशत था।”
–आईएएनएस

और भी हैं
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी
अदाणी ग्रुप अगले 4 साल में बिहार के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर करेगा 60,000 करोड़ रुपए तक का निवेश: गौतम अदाणी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी