पटना : आंध्र प्रदेश में ‘भगवान’ की तरह पूजे जाने वाले महानायक एवं नेता एऩ टी़ एन.टी.आर की बायोपिक तेलुगू में जल्द ही दर्शकों को दिखाई जाएगी। फिल्म की शूटिंग पिछले दिन हैदराबाद में शुरू हुई। इसमें अभिनेत्री विद्या बालन भी नजर आएंगी।
करीब सौ करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस फिल्म में भोजपुरी फिल्मों के स्टार रवि किशन रामाराव के करीबी दोस्त और बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म के कैमरामैन रवि कांत नगाइच की भूमिका में नजर आएंगे ।
उत्तर प्रदेश के निवासी और तेलुगू फिल्म जगत में कई चर्चित फिल्मों में कैमरामैन और निर्देशक रहे रविकांत नगाइच के साथ एऩ टी़ रामाराव ने कई फिल्मों में काम किया था और दोनों की दोस्ती जगजाहिर थी।
रवि किशन ने फिल्म में भूमिका मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “एनटीआर के बायोपिक में उनके करीबी दोस्त रविकांत नगाइच की भूमिका निभाना एक बड़ी उपलब्धि है और हम भोजपुरियों के लिए गर्व की बात है।”
उन्होंने बताया कि इस बायोपिक में सभी कलाकार दक्षिण भारतीय फिल्म जगत से हैं।
उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके एन.टी.रामराव दुनिया के उन गिने चुने अभिनेताओं में एक हैं, जिन्हें उनके फैंस ‘भगवान’ की तरह मानते है। आज भले ही वे इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन तेलुगू फिल्म जगत में आज भी उनकी अलग पहचान है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।