लॉस एंजेलिस| अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित 69वें एमी अवॉर्डस 2017 में प्रियंका चोपड़ा ने डिजाइनर बलमेन का सफेद गाउन पहनकर जलवा बिखेरा।
प्रियंका ने लॉस एंजेलिस के माइक्रोसॉफ्ट थिएटर में 17 सितंबर को एंथनी एंडरसन के साथ ‘आउटस्टैंडिंग वेराइटी टॉक सीरीज’ का पुरस्कार पेश किया। उन्होंने यह पुरस्कार ‘लास्ट वीक टुनाइट विद जॉन ओलीवर’ के लिए जॉन ओलीवर को दिया।
प्रियंका ने समारोह में रेड कार्पेट पर पूरी बाजू के बलमेन के सफेद गाउन में चलीं। इस खूबसूरत पंखों वाले क्रिस्टल से लैस गाउन में वह खूब फब रही थीं।
उन्होंने अपने बाल बांध रखे थे और बेरी लाल रंग की लिपस्टिक में वह काफी दिलकश लग रही थीं।
प्रियंका ने दूसरी बार एमी अवॉर्ड्स में शिरकत की है। उन्होंने इससे पहले पिछले साल लाल रंग के गाउन में भी कहर ढाया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’